1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी महिला, तभी शख्स ने फेंक दिया तेजाब, मचा हड़कंप

दिल्ली: बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी महिला, तभी शख्स ने फेंक दिया तेजाब, मचा हड़कंप

 Reported By: Jatin Sharma Edited By: Shashi Rai
 Published : Mar 23, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 10:56 pm IST

महिला ने बताया कि वह भारत नगर इलाके में गुरु बाजार में अपनी दुकान लगाकर बैठी थी उसी दौरान पार्क के रास्ते एक अज्ञात शख्स आया और उसके ऊपर एसिड फेंकर चला गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

दिल्ली के भारत नगर इलाके में वीकली मार्केट में दुकान लगाने वाली एक 33 वर्षीय महिला के ऊपर एक अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया। महिला मामूली रूप से घायल हो गई है। जिस वक्त महिला के ऊपर एसिड डाला गया उसका छोटा बच्चा भी उसके साथ था और बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस को इस मामले की जानकारी रात 8:00 बजे मिली। महिला ने बताया कि वह भारत नगर इलाके में गुरु बाजार में अपनी दुकान लगाकर बैठी थी उसी दौरान पार्क के रास्ते एक अज्ञात शख्स आया और उसके ऊपर एसिड फेंकर चला गया। पुलिस का कहना है कि महिला जब अस्तपताल से इलाज करवा कर वापस आयी तब उसने हमें इस घटना के बारे में सूचना दी। फिलहाल महिला की निशानदेही पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जनवरी के महीने में भी हुआ था ऐसा हादसा

इसी साल जनवरी के महीने में दिल्ली के द्वारका में एक स्कूल जा रही छात्रा पर एसिड अटैक हुआ था। पीड़ित लड़की की हालात इतनी गंभीर थी कि उसे सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। अटैक को दो बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया था। लड़की के पिता ने बताया था कि घटना के दिन सुबह उनकी छोटी बेटी बदहवास अवस्था में भागती हुई आई और मुझसे कहा कि दीदी पर तेजाब से हमला हुआ है। जिन दोनों लड़कों ने हमला किया, उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था। पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि यह हमला इतना भयावह था कि तेजाब पूरे चेहरे के साथ मेरी बेटी की दोनों आंखों में चला गया।

ये भी पढ़ें

जिन्ना के देश में भूखमरी, फ्री में आटा बांटने के दौरान भगदड़, दो लोगों की मौत, गोदाम से अनाज चोरी

महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' कानून बनाने की मांग हुई तेज तो डिप्टी CM फडणवीस ने कह दी ये बड़ी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।