दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी का एक ही काम है। चुनी हुई सरकारों को गिराना। जहां भी बीजेपी जीत नहीं पाती है। वहां वो विधायकों को खरीदकर पिछले दरवाजे से सरकार बनाने की कोशिश करती है।
इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने भी यही कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। वो आप के विधायकों को खरीदकर सरकार नहीं गिरा पाए। इसलिए अब उन्होंने एक और साजिश शुरू कर दी है। दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है।
आतिशी ने कहा, 'मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता सब देख रही है। लोग जानते हैं कि अगर कोई उनके लिए काम करता है, तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। अगर बीजेपी साजिश करके अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराती है, तो आने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें इसका करारा जवाब देगी। अगर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन होगा, तो बीजेपी अगली बार जीरो (विधानसभा) सीटें जीतेगी। मैं ये बात पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं।'
संपादक की पसंद