1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: छठ घाट पर पंडाल लगाने को लेकर भिड़ गए AAP विधायक, पुलिस ने किया बीच-बचाव

VIDEO: छठ घाट पर पंडाल लगाने को लेकर भिड़ गए AAP विधायक, पुलिस ने किया बीच-बचाव

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 07, 2024 10:59 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 11:39 am IST

दिल्ली के मॉडल टाउन से 'आप' के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शख्स से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शख्स से भिड़ गए अखिलेश पति त्रिपाठी - India TV Hindi
शख्स से भिड़ गए अखिलेश पति त्रिपाठी

दिल्ली के बवाना से विधायक जय भगवान उपकार के विवादित वीडियो के बाद आम आदमी पार्टी के एक और विधायक का वीडियो आया सामने आया है। दिल्ली के मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी वीडियो में शख्स से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का यह वीडियो बुधवार का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का छठ घाट पर पंडाल लगाने को लेकर एक शख्स से विवाद हुआ। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

जय भगवान उपकार पर क्या है आरोप?

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक जय भगवान उपकार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आप विधायक पर एमसीडी अधिकारियों के साथ बदसलूकी, अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, अवैध स्लॉटिंग हाउस के खिलाफ दिल्ली नगर निगम कार्रवाई करती है। इसी के तहत दिल्ली नगर निगम की एक टीम शाहबाद डेरी इलाके में एक मीट की दुकान पर पहुंची थी। एमसीडी की टीम को देखकर दुकान के मालिक ने इलाके के विधायक जय भगवान उपकार और पूर्व निगम पार्षद को फोन कर मौके पर बुला लिया। विधायक जय भगवान उपकार और पूर्व निगम पार्षद तकरीबन 7-8 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और एमसीडी के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की, अभद्रता की और गाली गलौज की। AAP विधायक के खिलाफ BNS की धारा 221, 132, 352, 351(2), 325, 3(5), 190, 191(2), 121(1) और The Prevention of cruelty to animals act 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी विवादों में रहे हैं अखिलेश पति त्रिपाठी

वहीं, इससे पहले भी अखिलेश पति त्रिपाठी विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। विधायक पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की। जल बोर्ड कर्मचारी को विधायक ने लात, घूसें और थप्पड़ मारने का आरोप था। आरोप लगाने वाला दिल्ली जल बोर्ड में बेलदार था, जो मॉडल टाउन क्षेत्र में एक पंप पर ऑपरेटर का काम करता था। आरोप था कि पंप चलाने में कोताही बरतने के आरोप लगाते हुए उन्होंने समर्थकों के साथ मारपीट की। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें- 

बीजेपी के इस विधायक ने राहुल गांधी से पूछा धर्म, बोले- "राजीव जहांगीर के बेटे का नाम..."

"जो करना है कर लो...", MCD अधिकारियों से भिड़ गए AAP विधायक, सरेआम दी धमकी- देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।