1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. बीजेपी के इस विधायक ने राहुल गांधी से पूछा धर्म, बोले- "राजीव जहांगीर के बेटे का नाम..."

बीजेपी के इस विधायक ने राहुल गांधी से पूछा धर्म, बोले- "राजीव जहांगीर के बेटे का नाम..."

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 07, 2024 07:02 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 07:02 am IST

तेलंगाना के बीजेपी विधायक ए महेश्वर रेड्डी ने कहा कि जाति जनगणना की बात करने वाले गांधी की जाति और धर्म के बारे में पहले पता होना चाहिए।

ए महेश्वर रेड्डी और राहुल गांधी- India TV Hindi
ए महेश्वर रेड्डी और राहुल गांधी Image Source : PTI

तेलंगाना में बुधवार से जातिगत जनगणना शुरू हुई है। इस पर निशाना साधते हुए राज्य के बीजेपी विधायक ए महेश्वर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जाति आधारित जनगणना के नाम पर पिछड़े वर्गों को धोखा देने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा रेड्डी ने राहुल गांधी की जाति और धर्म पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया।

क्या होना चाहिए राहुल का नाम?

विधानसभा में बीजेपी के नेता रेड्डी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जाति जनगणना की बात करने वाले गांधी की जाति और धर्म के बारे में पहले पता होना चाहिए। उन्होंने देश की संस्कृति और परंपराओं के बारे में राहुल गांधी की समझ पर भी सवाल किया। बीजेपी विधायक ने कहा, "राहुल गांधी के दादा कौन हैं? फिरोज जहांगीर गांधी। वह फिरोज जहांगीर के पोते हैं। हिंदू परंपरा में पिता को दादा की जाति मिलती है और बेटे को पिता की जाति मिलती है। मेरे हिसाब से फिरोज जहांगीर के बेटे का नाम राजीव जहांगीर होना चाहिए, राजीव जहांगीर के बेटे का नाम राहुल जहांगीर होना चाहिए। राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि उनकी जाति और धर्म क्या है?"

बीजेपी नेता की टिप्पणी पर आपत्ति

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष बीय महेश कुमार गौड़ ने राहुल गांधी के बारे में ए महेश्वर रेड्डी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और सवाल किया कि क्या उन्हें कांग्रेस में रहते हुए गांधी की जाति पता नहीं थी। गौड़ ने रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश बीजेपी नेताओं को अगले साल की राष्ट्रीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जनगणना को शामिल करवाना चाहिए। गौड़ ने रेड्डी के कांग्रेस नेता के रूप में अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी की जाति और भारत की जाति एक है। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

US Election: अमेरिका में ट्रंप, यूरोप में हड़कंप; जानें जर्मनी, फ्रांस ने यूरोपीय संघ से क्यों एकजुट होने को कहा?

US Election: अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई पहली बातचीत, जानें किसने क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।