1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस के हाथ लगे आफताब के कपड़े और CCTV फुटेज, खुलेगा श्रद्धा मर्डर केस का राज?

दिल्ली पुलिस के हाथ लगे आफताब के कपड़े और CCTV फुटेज, खुलेगा श्रद्धा मर्डर केस का राज?

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 19, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 05:14 pm IST

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर लगातार छानबीन और जांच में जुटी दिल्ली पुलिस के हाथ आफताब के सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। जिनसे हत्या को लेकर राज खुल सकते हैं। ​दिल्ली पुलिस के अनुसार यह फुटेज 18 अक्टूबर का है। दिल्ली पुलिस शक जता रही है कि आफताब डेड बॉडी के बचे हुए टुकड़े फेंकने के लिए गया था।

श्रद्धा मर्डर केस- India TV Hindi
श्रद्धा मर्डर केस Image Source : FILE

दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में लगा​तार छानबीन कर रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस के हाथ अभी तक कुछ बड़े सबूत हाथ नहीं लगे थे। लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस को शनिवार को एक अहम सबूत हाथ लगा है। पुलिस को आफताब का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज मिला है, जो कई राज खोल सकता है। यह सीसीटीवी फुटेज 18 अक्टूबर का है। इसमें आरोपी आफताब के हाथ मे एक बैग दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस को इस बात का शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे हुए टुकडों को ठिकाने लगाने के लिए गया था। 

श्रद्धा के दोस्तों से की पूछताछ 

उधर, शनिवार को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के दो दोस्तों से भी पूछताछ ​की है। हो सकता है कि इस पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिल जाए। 

हिमाचल के तोष पहुंची पुलिस की एक टीम 

दिल्ली पुलिस दिन रात छानबीन में जुटी हुई है। जांच के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी के तोष गांव में पहुंच गई है। यहां भी पुलिस टीम स्थानीय लोगों के साथ पूछताछ करेगी। पुलिस खासतौर पर तीन सबूत ढूंढ़ रही है, जिनमें मोबाइल, हथियार और श्रद्धा के कपड़े शामिल हैं।

गुरुग्राम से खाली हाथ लौटी पुलिस

आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 में पहुंची थी, जहां मेटल डिटेक्टर के जरिए छानबीन की। जंगल, फ्लैट, खाली प्लाट सभी जगहों को खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस वापस खाली लौट आई है। इसके अलावा महरौली के जंगलों के साथ ही गुरुग्राम, हिमाचल और उत्तराखंड के जंगलों में सबूतों की तलाश में जुटी हुई है।

आफताब के कपड़ों को कब्जे में लिया

पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है, जो आफताब के घर में मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर कपड़े आफताब के हैं। इसके अलावा पुलिस को वहां से श्रद्धा के कपड़े भी मिले हैं। दोनों के कपड़ो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि पुलिस के हाथ अभी वे कपड़े नहीं लगे हैं जो आफताब और श्रद्धा ने हत्या वाले दिन पहने थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।