1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत शख्स ने महिला के ऊपर कर दी पेशाब, अब लिया गया ये एक्शन

एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत शख्स ने महिला के ऊपर कर दी पेशाब, अब लिया गया ये एक्शन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 04, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 05:23 pm IST

न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक शख्स ने 70 साल की महिला के ऊपर पेशाब कर दी। महिला ने पत्र लिखकर इस पूरी घटना की जानकारी टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को दी है। इसके बाद एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Air India - India TV Hindi
एयर इंडिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हंगामे की बात सामने आई है। यहां एक नशे में धुत शख्स ने बिजनेस क्लास की गलियारे की सीट पर बैठी महिला के ऊपर पेशाब की है। महिला यात्री की उम्र 70 साल बताई जा रही है। इसके बाद एयर इंडिया ने इस शख्स पर 30 दिनों का बैन लगाया है और कहा है कि यात्री का व्यवहार अस्वीकार्य और अशोभनीय है। 

इस मामले में एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा, 'पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। एअर इंडिया पीड़ित यात्री को न्याय दिलाने, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।'

जब तक आंतरिक समिति का फैसला नहीं आता, तब तक यात्री पर 30 दिन का बैन लगाया गया है। इसके बाद यात्री अगर दोषी पाया जाता है तो नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित महिला ने टाटा समूह के चेयरमैन को लिखा पत्र

महिला ने कथित तौर पर केबिन क्रू को सतर्क भी किया था, लेकिन फ्लाइट के दिल्ली में उतरने के बाद भी अनियंत्रित यात्री को नहीं पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, महिला द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र भेजे जाने के बाद ही एयर इंडिया ने जांच शुरू की है।

पीड़ित महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि इस मामले में मैं खुद ही विरोध जता रही थी। मैनेजमेंट से कोई एक्टिव व्यवहार नहीं दिखा। मैं इस बात से व्यथित हूं कि एयरलाइन ने इस घटना के दौरान मेरी सुरक्षा या आराम सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया। 

ये घटना 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान AI-102 में हुई थी, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास न्यूयॉर्क-जेएफके हवाई अड्डे से रवाना हुई। महिला ने अपने पत्र में बताया, 'दोपहर के भोजन के फौरन बाद लाइट बंद कर दी गई। इस दौरान एक दूसरा यात्री मेरी सीट पर चला गया, जो पूरी तरह से नशे में था। उसने अपनी पैंट की चैन खोली, खुद को आराम दिया और मुझे अपने गुप्तांगों को दिखाया।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।