1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आतंकवाद के खिलाफ मजबूत हुआ भारत का सुरक्षा तंत्र, गृह मंत्री शाह ने दिल्ली में नए MAC का उद्घाटन किया

आतंकवाद के खिलाफ मजबूत हुआ भारत का सुरक्षा तंत्र, गृह मंत्री शाह ने दिल्ली में नए MAC का उद्घाटन किया

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 16, 2025 03:59 pm IST,  Updated : May 16, 2025 03:59 pm IST

मल्टी एजेंसी सेंटर का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह देश के सुरक्षाबलों और प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और तेज कर दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए। इस वजह से भारत और पाकिस्तान की सेनाएं भी आमने-सामने आ गईं, लेकिन भारत इसके लिए तैयार था। अब पाकिस्तान के साथ सीजफायर होने के बाद भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा तंत्र और मजबूत करने में जुट गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (16 मई) को दिल्ली में नए मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) का उद्घाटन किया। मल्टी एजेंसी सेंटर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान देते हैं।

पीएम मोदी और भारतीय सेना की तारीफ की

अमित शाह ने नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में नए मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, सूचना एजेंसियों की सटीक सूचना और हमारी तीनों सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का अद्वितीय प्रतीक है। मल्टी एजेंसी सेंटर एक साझा आतंकवाद-रोधी ग्रिड है, जो भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खुफिया जानकारी साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के तहत काम करता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 

बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

पहलगाम में चार आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर कई हवाई हमले किए और भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को रोकने के साथ ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई एयरबेस तबाह होने के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की बात रखी और दोनों देशों की बीच समझौता हो गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने भारत की तीनों सेनाओं के पराक्रम का जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है। तिरंगा यात्रा देश के सभी शहरों में निकाली जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।