1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आफताब की एक और करतूत: इंटरनेट पर देखा आइडिया और श्रद्धा के फोन का पूरा डेटा कर दिया डिलीट, पढ़िए डिटेल

आफताब की एक और करतूत: इंटरनेट पर देखा आइडिया और श्रद्धा के फोन का पूरा डेटा कर दिया डिलीट, पढ़िए डिटेल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 17, 2022 08:26 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 08:32 pm IST

आफताब पूनावाला ने श्रद्धा का मर्डर किया, इससे जुड़े कई राज खुल रहे हैं। आफताब इंग्लिश फिल्में और क्राइम शो देखता था और वहां से उसे कई तरह के आइडिया मिले। साथ ही इंटरनेट से भी उसे कई जानकारियां जुटाईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब ने श्रद्धा के फोन ठिकाने लगाने से पहले डेटा डिलिट किया था।

आफताब की एक और करतूत- India TV Hindi
आफताब की एक और करतूत Image Source : FILE

श्रद्धा मर्डर केस में रोज कत्ल से जुड़े राज की रोज नई बातें उजागर हो रही हैं। इसी बीच कोर्ट ने आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसी बीच ​दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आफ़ताब ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के फोन को ठिकाने लगाने से पहले उसके फोन का पूरा डेटा डिलीट कर दिया था। 

पुलिस के सूत्रों का कहना है ये आईडिया भी उसे इंटरनेट पर मिला। दरअसल क़त्ल करने के बाद उसने सिर्फ वो इंग्लिश फ़िल्म ही नहीं देखी बल्कि कई क्राइम शो भी देखे। इंटरनेट पर इन्हीं फिल्मों और क्राइम शो से उसे आइडिया मिलता रहा।

दरअसल, भले ही आफताब अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर चुका है लेकिन उसे सज़ा तभी होगी जब पुलिस ठोस सबूत अदालत में रखेगी और सबूत जुटाना ही पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिए पुलिस आफताब को कई और दिनों तक कस्टडी में लेकर उन चीजों को बरामद करने की कोशिश करेगी जो उसे फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे।

आफताब ने कैसे हत्या की, पूरी पटकथा पुलिस को बताई

श्रद्धा के मर्डर के आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने हत्या की सारी स्क्रिप्ट उगल दी, लेकिन कानून की तराजू में सबूत तौले जाते हैं। बस यही सबूत जुटाना दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। 

पांच दिन की पुलिस रिमांड पर आफताब

आफताब पूनावाला ने जिस अंदाज में कत्ल को अंजाम दिया है। पुलिस को अभी तक उसके सुराग कोई ठोस रूप में नहीं मिले हैं। हालांकि उसने पुलिस के सामने जरूर यह कबूल कर लिया कि उसी ने श्रद्धा का कत्ल किया है। लेकिन अभी भी ठोस सबूत का इंतजार है। हालांकि पुलिस को आफताब की 5 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। संभव है कि इस दौरान कत्ल से जुड़े और कई राज और सबूत पुलिस को मिलें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।