1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Arvind Kejriwal Birthday: हरियाणा में जन्म, दिल्ली के सीएम, जानें कैसे सामाजिक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बन गए केजरीवाल

Arvind Kejriwal Birthday: हरियाणा में जन्म, दिल्ली के सीएम, जानें कैसे सामाजिक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बन गए केजरीवाल

 Published : Aug 16, 2024 08:22 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 08:24 am IST

दिल्ली की मत्री आतिशी ने ट्वीट कर लिखा, आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद जी आज झूठे केस में जेल में बंद हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - India TV Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 56 साल के हो गए। जेल में बंद होने की वजह से केजरीवाल आज अपना जन्मदिन परिवार और पार्टी नेताओं के साथ नहीं मना पाएंगे। 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में जन्मे केजरीवाल बचपन से ही मेधावी थे। केजरीवाल ने स्कूल के बाद ही पहले प्रयास में आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। 1989 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

 बचपन से ही मेधावी थे केजरीवाल

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वे 1989 में टाटा स्टील कंपनी में ज्वाइन किया। यहां पर उन्होंने तीन साल तक काम किया। साल 1992 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में एक अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने 2006 में यह नौकरी भी छोड़ दी। इसके बाद वह सामाजिक कार्यों में लग गए। जन सूचना के अधिकार को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया। 

पिछले साल केजरीवाल ने जन्मदिन पर क्या कहा था

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले साल 16 अगस्त को अपने जन्मदिन पर अपने पुराने दोस्त मनीष सिसोदिया को याद किया था। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था 'उन्हें मनीष सिसोदिया की कमी खल रही है। आइए हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम भारत में जन्म लेने वाले हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इससे एक मजबूत भारत की नींव रखी जा सकेगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने का हमारा सपना पूरा होगा। इससे मनीष भी खुश होंगे'। इस साल जन्म दिन पर केजरीवाल जेल में बंद हैं तो मनीष सिसोदिया जेल के बाहर। 

अन्ना आंदोलन के कारण सुर्खियों में आए केजरीवाल

 अरविंद केजरीवाल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में जन लोकपाल आंदोलन से सुर्खियों में आए। वे पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी, प्रशांत भूषण और अन्य के साथ टीम अन्ना का हिस्सा थे। साल 2014 में दिल्ली के राम लीला मैदान में अन्ना आंदोलन से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बना। इसके बाद उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया।

26 नवंबर 2012 में बनाई खुद की पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने  26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी नामक एक राजनीतिक दल बनाया। अन्ना आंदोलन के ज्यादातर चेहरे इस पार्टी में शामिल हो गए। साल 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अच्छी सफलता मिली लेकिन बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस के समर्थन से केजरीवाल पहली बार में ही मुख्यमंत्री बन गए। अपने पहले ही चुनाव में केजरीवाल ने दिल्ली की कांग्रेस सरकार को बुरी तरह से हरा दिया।

शीला दीक्षित को हराकर कांग्रेस का सुफड़ा साफ किया

केजरीवाल ने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें पराजित कर दिया।  केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 2015 के चुनावों में शानदार बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीत ली। 2020 में भी दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी को एक और बड़ी जीत दिलाई। वे पिछले 10 साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी वर्तमान में पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सरकार में है। आम आदमी पार्टी के गुजरात में पांच विधायक और गोवा में दो विधायक भी हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली का मेयर भी आम आदमी पार्टी का ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।