1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बजट पर बोले अरविंद केजरीवाल, 'ये रोजगार बजट है, युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करेगा'

दिल्ली बजट पर बोले अरविंद केजरीवाल, 'ये रोजगार बजट है, युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करेगा'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 02:21 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 02:21 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बजट में दिल्ली के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। 

Arvind Kejriwal, CM, Delhi- India TV Hindi
Arvind Kejriwal, CM, Delhi Image Source : PTI

Highlights

  • केजरीवाल ने दिल्ली बजट को रोजगार परक बजट बताया
  • बजट में दिल्ली के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है-केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार का ‘रोजगार बजट’ युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। केजरीवाल ने कहा कि बजट में दिल्ली के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली के लिए “रोजगार बजट” पेश करने पर बहुत-बहुत बधाई। यह बजट युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार तैयार करेगा। इस बजट में दिल्ली के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।’’ 

सिसोदिया ने लगातार आठवें वर्ष बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली में 20 लाख नौकरियां पैदा करने के लिए अगले पांच साल में 4,500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने शनिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.86 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार 69,000 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।