1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 28, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 02:03 pm IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने क्या कहा है चलिए बताते हैं।

Arvind Kejriwal wrote a letter to PM Narendra Modi said this- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपति दोस्तों पर करोड़ों रुपये लुटा रही है। पिछले 5 साल में 400-500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए, जो पैसा जनता के लिए खर्च होने चाहिए, वो चंद अरबपति पर लुटाए जा रहे हैं।'

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

उन्होंने लिखा, 'एक ही आदमी के 46 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए। हमने दिल्ली की महिलाओं के लिए ब्रस फ्री किए, उसमें सिर्फ 400 करोड़ लगे। इससे 10 गुना तो एक आदमी के माफ कर दिए गए। एक 12 लाख सालाना कमाने वाले मिडिल क्लास के आदमी को 6 लाख तो टैक्ट ही देना पड़ता है। मोदी जी को एक कानून बनाना चाहिए कि अब अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं होंगे। मैं इसपर कानून बनाने की मांग करता हूं। अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ नहीं किए जाएं, तो उतने पैसे में मिडिल क्लास के सारे लोन एक ही बार में माफ हो जाएंगे।'

केजरीवाल ने साधा निशाना

केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ न किए जाएं, तो उतने पैसे की मदद से जीएसटी आधा हो सकता है, किसानों के लोन माफ हो जाएंगे। वहीं पानी के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर आतिशी ने एक और लेटर लिखा है। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे आतिशी और भगवंत मान चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनी जी मुझे डराने की कोशिश मत करो। पानी पर गंदी राजनीति न करो। केस करना है तो कर दो, जेल तो भेज ही चुके हो, गंदा पानी तो कम से कम मत दो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।