1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दी जानकारी

होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दी जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 06:16 pm IST

DMRC ने दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी जानकारी दी है। DMRC ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि होली के दिन मेट्रो की सेवाएं कितने बजे से शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: होली एक ऐसा त्योहार है जिसे हमारे देश में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। इस दिन मेट्रो की सेवाएं थोड़ी देरी से शुरू की जाएंगी। DMRC ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं 2:30 बजे से शुरू होंगी। आइए आपको बताते हैं कि DMRC ने पोस्ट में क्या-क्या जानकारी दी है।

इतने बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

आपको बता दें कि DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स साइट पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट के जरिए बताया है कि होली के दिन मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होंगी। पोस्ट में लिखा है, 'होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्यौहार के दिन यानी 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।'

यहां देखें DMRC का पोस्ट

हर साल जब होली का त्योहार आता है तो मेट्रो की सेवाएं कुछ इसी प्रकार से शुरू होती हैं। जो लोग होली के दिन मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस बात की जानकारी होगी ही कि पिछले साल भी होली के दिन मेट्रो की सेवाएं देर से उपलब्ध हुई थी। पिछले साल होली 25 मार्च को थी और उस दिन भी मेट्रो की सेवाएं 2:30 बजे से ही उपलब्ध हुई थी।

ये भी पढ़ें-

डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का खतरनाक खेल, पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़, 4 ठग गिरफ्तार

इंस्टा पर रील बनाने वाला शख्स निकला झपटमार, पुलिस ने इनफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार; CCTV से हुई पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।