1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के जहांगीरपुरी में रची जा रही थी बड़ी साजिश! पुलिस ने किया नाकाम, हिरासत में दो संदिग्ध

दिल्ली के जहांगीरपुरी में रची जा रही थी बड़ी साजिश! पुलिस ने किया नाकाम, हिरासत में दो संदिग्ध

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 12, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 08:18 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यह साजिश जहांगीरपुरी में चल रही थी। यहां से दो संदिग्धों को पकड़ा गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। यह साजिश जहांगीरपुरी में चल रही थी। यहां से दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इनका कनेक्शन कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी से है। पकड़े गए संदिग्ध टारगेट किलिंग का प्लान बना रहे थे। मौका रहते ही पुलिस ने इनकी योजना को फेल कर दिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध पहले भी कई बड़ी वारदातों में शामिल रह हैं।     

आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट मिला

इनके पास मिले मोबाइल फोन से आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट भी मिला है। इसको लेकर भी दोनों से पूछताछ की जा रही  है। पुलिस के मुताबिक अर्शदीप डल्ला KTF यानी खालिस्तान टाइगर फोर्स का खूंखार आतंकी है। ये उसके ही संपर्क में थे। दो दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने अर्शदीप डल्ला को आतंकी घोषित किया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।