Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, MCD में हार की ली जिम्मेदारी, अब इन्हें सौंपी गई कमान

BJP दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, MCD में हार की ली जिम्मेदारी, अब इन्हें सौंपी गई कमान

Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Dec 11, 2022 04:50 pm IST, Updated : Dec 11, 2022 04:50 pm IST

दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में BJP को करारी हार मिलने के बाद भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आदेश गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : ANI आदेश गुप्ता

दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में BJP को करारी हार मिलने के बाद भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने  हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा को भेजा है। जिसके बाद नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आदेश गुप्ता की जगह पर अब नए कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा होंगे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि मैंने MCD चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी ली। हम MCD में और सीटों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन नतीजे ऐसे नहीं मिले, इसलिए अब मेरा इस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा, " मैं पार्टी और लोगों के कल्याण के लिए काम करता रहूंगा।"

BJP दिल्ली अध्यक्ष का पद इन्हें मिला

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आदेश गुप्ता की जगह वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाता है। अगली सूचना तक दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब है कि आदेश गुप्ता को लगभग 2 साल पहले दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

MCD चुनाव में 'आप' ने मारी बाजी

आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में भाजपा को हरा दिया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 104 पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस क मात्र 9 सीटें ही मिल पाई।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement