1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'केजरीवाल पर दर्ज हो FIR', दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर बीजेपी की मांग

'केजरीवाल पर दर्ज हो FIR', दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर बीजेपी की मांग

 Published : Nov 14, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 02:25 pm IST

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो)- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो) Image Source : PTI

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर प्राथमिकी(FIR) दर्ज की जानी चाहिए। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कथित घोटाले का 2018 में खुलासा हुआ था जब केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष थे। 

एसीबी ने दर्ज किया मामला

बीजेपी नेता ने कहा, “मैं मानता हूं कि यह बड़ा घोटाला है। 2018 में इसके खुलासे के बाद, जब केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष थे, कोई भी कार्रवाई करने के बजाए, आरोपियों से कमीशन लिया गया।’’ दिल्ली जल बोर्ड के कोष में 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को एक मामला दर्ज किया। बिधूड़ी ने सवाल किया कि जब कथित घोटाले का खुलासा हुआ तब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की ? 

आम आदमी पार्टी ने जांच का स्वागत किया

आरोप है कि उपभोक्ताओं की तरफ से पानी के बिल के, प्राप्त किए गए 20 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड के बैंक खाते में जमा नहीं किए गए। दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने सितंबर में मुख्य सचिव को बैंक अधिकारियों की पहचान करने के साथ ही उनके और जल बोर्ड के खिलाफ मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। उन्होंने ऐसे किसी निजी व्यक्ति के खिलाफ भी FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था जो इस कथित घोटाले में भागी हो। आम आदमी पार्टी(AAP)  ने जांच का स्वागत करते हुए कहा कि अनियमितताओं का पता चलने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने पहले ही मामले में जांच के आदेश दे दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।