1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए किन-किन नामों पर हुई चर्चा, यहां जानें

बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए किन-किन नामों पर हुई चर्चा, यहां जानें

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 19, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 02:36 pm IST

बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा की गई। जिन विधायकों के नामों पर विचार हुआ उनमें प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता के सामने सबसे आगे है।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग- India TV Hindi
बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। मीटिंग में महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम पर विचार हुआ। रेखा के अलावा किसी महिला विधायक के नाम पर चर्चा नहीं हुई। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रवेश वर्मा के नाम पर भी विचार हुआ। इसके अलावा पंजाबी और वैश्य समुदाय से भी मुख्यमंत्री बनाने पर विचार किया गया। 

मुख्यमंत्री पद के लिए दो नेताओं का नाम सबसे आगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से उभरे हैं। इन दोनों नेताओं का नाम सीएम तौर पर सबसे आगे है। बीजेपी कोई सरप्राइजिंग चेहरा भी दे सकती है। इससे पहले भी बीजेपी कई राज्यों में ऐसे चेहरों को मौका दिया है जिन पर मीडिया में कोई चर्चा तक नहीं थी। 

आज शाम 7 बजे होगी दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक

बता दें कि आज शाम सात बजे दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा शपथग्रहण समारोह

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाली यह दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक घटना होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी...हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा VIP है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई कैबिनेट को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।