1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'हमारी सरकार ने गुजरात में बनाया साबरमती रिवरफ्रंट', अब दिल्ली की यमुना को लेकर क्या बोले बीजेपी के प्रवेश वर्मा?

'हमारी सरकार ने गुजरात में बनाया साबरमती रिवरफ्रंट', अब दिल्ली की यमुना को लेकर क्या बोले बीजेपी के प्रवेश वर्मा?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 09, 2025 10:24 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 11:45 am IST

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सभी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर चुनाव जीतने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की यमुना को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है।

बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा- India TV Hindi
बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बंपर जीत हुई है। पार्टी ने दिल्ली में 48 सीटें जीती हैं। 27 साल बाद अब बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराया है। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद प्रवेश वर्मा का बयान सामने आया है।

दिल्ली को संवाराने का करेंगे काम

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, 'मेरे पिता का जीवन मेरे लिए प्रेरणा है। उनके अधूरे काम मेरे संकल्प हैं। जिस तरह से दिल्ली की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। दिल्ली के सभी विधायक पीएम मोदी के विजन के मुताबिक दिल्ली को संवारने का काम करेंगे।'

यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता

इसके साथ ही प्रवेश वर्मा ने कहा, 'दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है। पूरी दिल्ली बदहाल है क्योंकि सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने इसे नजरअंदाज किया, अब यहां की जनता जानती है कि काम होगा। हमारी सरकार ने गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट बनाया और जिस तरह से पीएम मोदी ने कल कहा, यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता होगी।'

स्वर्गीय पिता के समाधि स्थल पहुंचे प्रवेश वर्मा

चुनावी जीत मिलने के बाद प्रवेश वर्मा रविवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के मुंडका स्थित अपने पिता और दिल्ली के पूर्व सीएम स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के समाधि स्थल में पहुंचे। उन्होंने यहां पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।