1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ट्रेन के दो डिब्बों के बीच मिला नवजात का खून से सना शव, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास की घटना

ट्रेन के दो डिब्बों के बीच मिला नवजात का खून से सना शव, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास की घटना

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 11, 2025 07:19 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 07:26 am IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक नवजात का शव मिला है। नवजात का शव ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर पर पड़ा मिला, जो खून से सना हुआ था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले 'कपलर' पर एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिशु का शरीर खून से सना हुआ था, लेकिन उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नवजात को जन्म के बाद ही वहां फेंक दिया गया था।

कपलर पर पड़ा मिला शव

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव रेलवे स्टेशन के पास राजधानी कॉम्प्लेक्स में खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों के बीच स्थित 'कपलर' पर पड़ा मिला। शव मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बड़े सावधानी से निकाला और उसे कलावती अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएचएमसी की मोर्चरी में भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी तरह से जांच कर रही है।

शख्स की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, एक अन्य खबर में दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में NH- 24 पर फूल मंडी इलाके के पास 30 वर्षीय एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों की पहचान नाजिम (40) और तालिब उर्फ ​​तारिक (24) के रूप में हुई है। दोनों ही गाजीपुर डेयरी फार्म के निवासी हैं। हत्या का कारण पीड़ित और आरोपी के बीच चल रहा आर्थिक विवाद है।

ये भी पढ़ें- 

मॉरीशस रवाना हुए PM मोदी, बोले- यह दौरा "सागर विजन" का हिस्सा, राष्ट्रीय दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कर दी पिता की हत्या, पूर्व भाजपा नेता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।