1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Chandni Chowk Seat Election Results: चांदनी चौक विधानसभा सीट पर लहराया AAP का परचम

Chandni Chowk Seat Election Results: चांदनी चौक विधानसभा सीट पर लहराया AAP का परचम

 Published : Feb 08, 2025 07:59 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 10:48 pm IST

Chandni Chowk Seat Results: चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। इस विधानसभा सीट पर दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के साथ ही पांच जनवरी को मतदान हुआ था।

चांदनी चौक विधानसभा सीट चुनाव नतीजे- India TV Hindi
चांदनी चौक विधानसभा सीट चुनाव नतीजे

Chandni Chowk Election Result Live: दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता पुरनदीप साहनी ने जीत दर्ज की है। चांदनी चौक विधानसभा सीट दिल्ली की एक प्रमुख सीट मानी जाती है।

पांच जनवरी को हुआ था मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच जनवरी को मतदान हुआ था। फिलहाल इस ऐतिहासिक और राजनीतिक दोनों ही रूपों में अहम माने जाने वाली चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा एक बार फिर हो गया है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा था। चांदनी चौक में भाजपा का रिकॉर्ड काफी कमजोर रहा है। पार्टी ने यहां केवल वर्ष 1993 में जीत दर्ज की थी। 

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर ये हैं उम्मीदवार

इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाया था। 'आप' ने मौजूदा विधायक प्रहलाद सिंह साहनी की जगह पार्षद के बेटे पुरनदीप साहनी को उम्मीदवार बनाया था। पुरनदीप इस समय चांदनी चौक से ही नगर निगम में पार्षद हैं। कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को टिकट दिया था। मुदित पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। भाजपा ने सतीश जैन को यहां से मैदान में उतारा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।