1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. EVM को हैक करने के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

EVM को हैक करने के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 07, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 03:00 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने EVM हैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से ईवीएम हैक नहीं हो सकती है।

Rajiv Kumar - India TV Hindi
राजीव कुमार Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा करने के लिए आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने EVM को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही EVM पर आरोप लगने शुरू हो जाते हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकता।

ईवीएम पर और क्या बोले राजीव कुमार?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि EVM को लेकर अफवाह फैलाई गईं। बिना आधार के कई आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि EVM की बैटरी को सबके सामने सील करते हैं। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं। फिर भी चुनाव आते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि किसको कितने वोट पड़े, ये जानकारी पोलिंग एजेंट को होती है। सबके पोलिंग एजेंट, पोलिंग स्टेशन के अंदर रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि EVM हैक नहीं हो सकता। राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट पड़ ही नहीं सकते। VVPAT से मिलान पर एक भी वोट की गड़बड़ी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि EVM पूरी तरह फुल प्रूफ है। गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है। 

दिल्ली में कितने महिला और पुरुष वोटर?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल वोटर 1.55 करोड़ हैं। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 83.89 लाख है और महिला वोटरों की संख्या 71.74 लाख है। दिल्ली में कुल पोलिंग स्टेशन 13033 हैं। 

दिल्ली में कब चुनाव होंगे?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली की 70 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चहल पहल बढ़ गई है और अब पार्टियों के पास चुनाव की तैयारियों के लिए बहुत कम समय बचा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।