1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CISF ने संसद भवन के पास शख्स को हिरासत में लिया, दस्तावेज वेरीफाई कर रही दिल्ली पुलिस

CISF ने संसद भवन के पास शख्स को हिरासत में लिया, दस्तावेज वेरीफाई कर रही दिल्ली पुलिस

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 23, 2025 11:07 am IST,  Updated : Aug 23, 2025 11:24 am IST

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सीआईएसएफ ने गोलचक्कर स्थित संसद भवन के पास संदिग्ध गतिविधि के चलते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके दस्तावेज़ों की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

नई दिल्लीः सीआईएसएफ ने संसद भवन के पास एक शख्स को हिरासत में लिया है। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए शख्स को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को रेल भवन के पास से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस पकड़े गए शख्स के दस्तावेज वेरीफाई कर रही है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद भवन की सुरक्षा में किसी तरह की कोई सेंध नहीं लगी है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संसद भवन की दीवार फांदने की कोशिश कर रहा 20 वर्षीय युवक पकड़ा गया

इससे पहले शुक्रवार सुबह संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लग गई जब एक 20 वर्षीय युवक ने परिसर की चारदीवारी फांदकर अंदर कूदने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी रामकुमार बिंद के रूप में हुई है जो गुजरात के सूरत में एक कारखाने में काम करता है और ‘‘मानसिक रूप से भ्रमित’’ लगता है।

 सीआईएसएफ ने दी ये जानकारी

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजकर 50 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति संसद भवन परिसर के पास पहुंचा और उसने अंदर कूदने के इरादे से दीवार फांदने की कोशिश की। हालांकि, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की सतर्कता के कारण उसे पकड़ लिया गया तथा पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि वह ‘‘मानसिक रूप से भ्रमित’’ लगता है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे आईजी-3 गेट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक व्यक्ति को संसद चौक सर्किल की ओर आते देखा और उसे क्षेत्र से चले जाने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद उसे रेडक्रॉस रोड पर मोर्चा-8 के पास फिर से देखा गया, जहां कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और वे उसे वहां से ले गए तथा फिर संसद सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी।

भाषा इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।