1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 10, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 07:41 pm IST

अधिकारियों ने कहा कि शाम करीब पौने चार बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बाथरूम में जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मंगलवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल रैंक के जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शाम करीब पौने चार बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बाथरूम में जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। 

पिछली साल ITBP के जवान ने सुसाइड कर लिया था 

यह पहली बार नहीं हुआ है कि किसी जवान ने खुद को गोली मार ली है। ऐसी खबरें अक्सर आती रहती हैं। हर मामले की जांच होने की बात कही जाती है, लेकिन मामला हर बार ठंडे बस्ते में पड़ जाता है। इस मामले की भी पुलिस जांच करने की बात कह रही है। ऐसा ही मामला पिछले साल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से आया था। ITBP के जवान ने पहले अपने तीन साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया था, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

घटनास्थल पर हो गई थी मौत  

अधिकारी ने बताया था कि ITBP के जवान ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मारी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की आठवीं बटालियन में कार्यरत था। अधिकारी ने बताया था कि आईटीबीपी की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।