नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘इंडिया इनोवेट्स 2026’ हैकाथॉन में हिस्सा लिया और युवा इनोवेटर्स को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने के लिए ठोस समाधान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विचारों को नवाचार में और नवाचार को प्रभाव में बदलने की क्षमता रखती है।
सीएम ने युवाओं को देश की अमूल्य पूंजी बताया
“दिल्ली 2.0” के निर्माण का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसी दिल्ली का निर्माण किया जाए जो नवाचार से प्रेरित, समावेशन से सशक्त और तकनीक के साथ विश्वास को भी समान महत्व देने वाली हो। उन्होंने युवाओं के उत्साह, कौशल और संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें देश की अमूल्य पूंजी बताया और शुभकामनाएं दीं।
हैकाथॉन में गूंजा ‘दिल्ली 2.0’ का सपना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि युवा इनोवेटर्स के विचार सिर्फ़ टेक्नोलॉजी तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि वे शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मज़बूत करने और समाज को ज़्यादा सशक्त बनाने की दिशा में ठोस समाधान पेश कर रहे थे। यह वही पीढ़ी है जिसमें विचारों को इनोवेशन में और इनोवेशन को प्रभाव में बदलने की क्षमता है। आइए, हम सब मिलकर Delhi 2.0 का निर्माण करें। एक ऐसी दिल्ली हो जो इनोवेशन से प्रेरित हो, समावेश से सशक्त हो और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ भरोसे को भी समान महत्व दे। आप सभी युवा साथियों का उत्साह, कौशल और संकल्प भारत की अमूल्य धरोहर है।