1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान- "दिल्ली में 13 साल बाद फिर बनेंगे राशन कार्ड, 15 जून से ऑनलाइन आवेदन"

CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान- "दिल्ली में 13 साल बाद फिर बनेंगे राशन कार्ड, 15 जून से ऑनलाइन आवेदन"

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 21, 2026 01:58 pm IST,  Updated : May 21, 2026 02:05 pm IST

सीएम रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 जून से नए राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Image Source : PTI

दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली में पिछले 13 साल से रुके हुए राशन कार्ड बनने का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जून से नए राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने पुराने राशन कार्ड का जब ऑडिट किया, तो पाया कि 1 लाख 44 हजार लोग इनकम क्राइटेरिया से ऊपर थे। 35 हजार लोगों ने 1 साल से राशन नहीं लिया है। 29 हजार राशन कार्ड धारकों की मौत हो गई है। 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बने हैं। कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक अपात्र लोग थे। उनकी जगह नए राशन कार्ड बनाएंगे।"

"कैबिनेट में जल्द आएगा बिल"

उन्होंने कहा, "15 जून से नए राशन कार्ड  बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले 13 साल में 3 लाख 72 हजार लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिसे पुरानी सरकारों ने बनाया नहीं है। दिल्ली सरकार राशन कार्ड के लिए इनकम क्राइटेरिया को 1.25 लाख से बढ़कर 2.5 लाख तक करने वाली है। यानी सालाना 2.5 लाख के इनकम वाले को भी राशन कार्ड बनेगा। इसके बारे में सरकार जल्द कैबिनेट में बिल ला रही है।"

  • 1 लाख 44 हजार लोग तय इनकम क्राइटेरिया से ऊपर पाए गए।
  • 35 हजार लोगों ने पिछले 1 साल से अपना राशन ही नहीं लिया था।
  • 29 हजार राशन कार्ड धारकों की मृत्यु हो चुकी है।
  • 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बन हैं।

ये भी पढ़ें-

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट, इन देशों से आने वालों की होगी जांच

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: बंगाल पुलिस ने गलत आदमी को किया था अरेस्ट; अब CBI ने दबोचा असली मास्टरमाइंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।