1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट, इन देशों से आने वालों की होगी जांच

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट, इन देशों से आने वालों की होगी जांच

 Reported By: Anamika Gaur, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 21, 2026 12:31 pm IST,  Updated : May 21, 2026 01:02 pm IST

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने उन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है, जहां यह बीमारी तेजी से फैल रही है।

इबोला वायरस को लेकर...- India TV Hindi
इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी Image Source : PEXELS.COM

नई दिल्ली: इबोला वायरस (Ebola Virus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। अफ्रीका महाद्वीप में इस वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

राहत की बात यह है कि भारत में अभी तक इबोला वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट ने उन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सख्त गाइडलाइंस और पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है, जहां यह बीमारी तेजी से फैल रही है। इनमें मुख्य रूप से साउथ सूडान और युगांडा जैसे देश शामिल हैं।

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

अफ्रीका में लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। चूंकि बहुत से लोग इस संक्रमण और इसके खतरों से अनजान हैं, इसलिए एयरपोर्ट पर जागरूकता और चेकिंग दोनों को बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने इबोला वायरस को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Image Source : REPORTER INPUTदिल्ली एयरपोर्ट ने इबोला वायरस को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

कोरोना जैसे ही हैं शुरुआती लक्षण

इबोला वायरस के लक्षण काफी हद तक कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं। बुखार,कमजोरी, वोमिटिंग,सर में दर्द आदि... जिसे लोग इसे सामान्य फ्लू समझने की गलती कर बैठते हैं।

21 दिनों तक निगरानी रखने की अपील

यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि प्रभावित देशों से लौटने के 21 दिनों के भीतर अगर उन्हें ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग  को सूचित करें। ताकि अगर कोई इस तरह का केस है, तो उसे तुरंत ट्रीटमेंट दिया जा सके और इस बीमारी को फैलने से भी रोका जा सके।

ये भी पढ़ें-

NEET पेपर लीक: पहले काम फिर पैसा... RCC इंस्टीट्यूट को लेकर बड़ा खुलासा, 30 लाख के ऊपर तक होती थी डीलिंग

बंगाल के सरकारी स्कूलों के बाद अब सभी मदरसों के लिए भी आदेश, 'वंदे मातरम्' हुआ अनिवार्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत