1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus in Delhi: टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 4321 नए मरीज

Coronavirus in Delhi: टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 4321 नए मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 07:34 pm IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार को राजधानी दिल्ली में एकबार फिर 4 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए।

coronavirus cases in delhi highest spike in a single day । Coronavirus in Delhi: टूटे पिछले सभी रिकॉ- India TV Hindi
Coronavirus in Delhi: टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 4321 नए मरीज Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली.  देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार को राजधानी दिल्ली में एकबार फिर 4 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए। दिल्ली शहर में पिछले 24 घंटे कोरोना संक्रमण के 4321 नए मरीज मिले। नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली में अबतक सामने आए कुल मामले 2 लाख 14 हजार का आंकड़ा पार कर गए हैं। कुल मामलों में से अबतक 4715 मरीजों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

AAP के ‘ ऑक्सीमित्र अभियान’ से मरीजों की बच सकती है जान: केजरीवाल

मुंबई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है। आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक केजरीवाल ने पार्टी की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप स्वयंसेवकों ने गरीबों को भोजन करा और प्रवासियों की मदद की जनता की सेवा की ऑक्सीमित्र अभियान के जरिये हम सीधे लोगों की जान बचा सकते हैं। हम उन लोगों को आगाह कर सकते हैं जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है एवं उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है, फिर हम उनका जीवन बचा सकते हैं।’’

पार्टी के मुताबिक उसके कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नापेंगे। बता दें कि शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट कोरोना वायरस से फेफड़े में संक्रमण का लक्षण है। केजरीवाल ने आगे कहा, ‘‘यह पहल समुद्र में एक बूंद के समान हो सकती है लेकिन यह सरकार और अन्य एजेंसियों की मदद करने का हमारा तरीका है। दिल्ली में सभी लोग कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए और हमें यही मुंबई में भी करना है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।