1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 17 नए मामले, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत

दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 17 नए मामले, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 05:09 pm IST

बता दें की कोरोना वायरस महामारी के बीच डेंगू ने भी राष्ट्रीय राजधानी में कहर बरपा रखा है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अबतक डेंगू के कम से कम 158 मामले आ चुके हैं लेकिन शहर में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

Covid: 17 new cases, zero death in Delhi; positivity rate 0.04 pc- India TV Hindi
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए तथा महामारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में सितंबर में अब तक कोविड-19 से केवल एक मरीज की मौत हुई है। अब तक संक्रमण के कुल 14,38,250 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14.12 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में इस महामारी से अब तक 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बता दें की कोरोना वायरस महामारी के बीच डेंगू ने भी राष्ट्रीय राजधानी में कहर बरपा रखा है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अबतक डेंगू के कम से कम 158 मामले आ चुके हैं लेकिन शहर में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी नगर निकाय द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के बाद एक जनवरी से 11 सितंबर तक आए डेंगे के मामले भी सबसे अधिक हैं। 2019 में इस अवधि में डेंगू के 171 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसमें बताया गया है कि अकेले अगस्त महीने में डेंगू के 72 मरीज सामने आए हैं जो कुल मामलों का करीब 45 प्रतिशत है। वहीं, इस महीने 11 तारीख तक डेंगू के 34 मामले आ चुके हैं। 

डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा साफ पानी में पनपता है जबकि मलेरिया फैलाने वाले मच्छर गंदे पानी में प्रजनन करते हैं। दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारियों के मामले आम-तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच आते हैं लेकिन यह अवधि मध्य दिसंबर तक भी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 11 सितंबर तक मलेरिया के 68 और चिकुनगुनिया के 40 मामले आए हैं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।