1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना के 23 मामले आए सामने, अस्पतालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

दिल्ली में कोरोना के 23 मामले आए सामने, अस्पतालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

 Published : May 23, 2025 09:57 pm IST,  Updated : May 23, 2025 11:12 pm IST

कोरोना के मामलों को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार की ओर से दिल्ली के अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।

दिल्ली में कोरोना के मामले- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के मामले Image Source : FILE PHOTO-PTI

भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अलग-अलग राज्यों से कोरोना के मरीजों की जानकारी सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को बिस्तरों, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 

संक्रमित लोगों की निकाली जा रही ट्रैवेल हिस्ट्री

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार तक कोविड-19 के 23 मामले सामने आए हैं। सरकार मरीजों के दिल्ली के निवासी होने या उनके शहर से बाहर की यात्रा करने को लेकर जानकारी जुटा रही है। 

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिल्ली सरकार

पंकज सिंह ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने राजधानी दिल्ली के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों और उनकी टीमों के साथ पहले ही समन्वय कर लिया है।' 

अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट रहने का आदेश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने तैयारियों के संदर्भ में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। 

दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जनता को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले, स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की तैयारियों के संबंध में दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को एक गाइडलाइन जारी किया था। (भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।