1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दिनदहाड़े हो रहा अपराध, घर में चाकू लेकर घुसे लुटेरे, विरोध करने पर की हत्या

दिल्ली में दिनदहाड़े हो रहा अपराध, घर में चाकू लेकर घुसे लुटेरे, विरोध करने पर की हत्या

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 08, 2023 07:54 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 08:49 pm IST

दिल्ली के मौजपुर स्थित एक घर में कुछ लुटेरे चाकू लेकर घुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें घायल कर दिया।

Daylight crime in Delhi robbers entered the house with knife in maujpur one person died- India TV Hindi
पीड़ितों की तस्वीर Image Source : INDIA TV

दिल्ली आजकल अपराध की राजधानी बन चुकी है। इसी कड़ी में आज अंबेडकरनगर बस्ती मौजपुर की गली नंबरह 5 में 5-6 लोग एक घर में घुसे और लूट को अंजाम दिया। इस दौरान घरवालों को चाकू दिखाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जाफराबाद पुलिस स्टेशन को मिली सूचना के मुताबिक ये लुटेरे घर में चाकू लेकर दाखिल हुए थे। लूट का जब घर वालों ने विरोध किया तो लुटेरों ने 70 साल के अब्बास, उनकी पत्नी 70 साल की शमीम और उनके 22 साल के किराएदार जाहिद को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना में शमीम की अस्पताल में मौत हो गई। 

दिल्ली में दिनदहाड़े लूट

जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने लूट के दौरान शमीम का गला भी दबाया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शमीम व अन्य को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो अस्पताल में शमीम की मौत हो गई। जाफराबाद पुलिस थाने में इस बाबत लूट और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुट चुकी है। पुलिस का इस मामले में पर कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के साहबाद डेयरी मामले में एक 21 वर्षीय युवक साहिल ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान हमलावर ने 21 बार नाबालिग को चाकू मारे और फिर जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पास रखे एक बड़े भारी पत्थर को उठाकर लड़की के ऊपर एक के बाद एक कई बार पटका। इस घटना में लड़की की मौत हो गई है। हमलावर को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।