Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: रोहिणी जेल में जूस के पैकेट देख पुलिसवालों को हुआ शक, खोलकर देखा तो दंग रह गए

Delhi: रोहिणी जेल में जूस के पैकेट देख पुलिसवालों को हुआ शक, खोलकर देखा तो दंग रह गए

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 22, 2023 09:30 am IST, Updated : Mar 22, 2023 09:32 am IST

20 मार्च की रात रोहिणी सेंट्रल जेल नंबर 10 के कर्मचारियों ने देखा कि किसी ने जेल के अंदर कुछ फेंक दिया है। वहां पहुंचने पर रियल जूस के दो पैकेट मिले जिसमें 10 मोबाइल फोन, चार डेटा केबल और खुला तंबाकू था।

रोहिणी जेल में जूस के...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER रोहिणी जेल में जूस के दो डिब्बों से 10 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली जेल प्रशासन ने रोहिणी जेल नंबर 10 में बाहर से फेंके गए जूस के दो कार्टन (डिब्बों) में छिपाकर रखे गए 10 मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 20 मार्च की रात रोहिणी सेंट्रल जेल नंबर 10 के कर्मचारियों ने देखा कि किसी ने जेल के अंदर कुछ फेंक दिया। वहां पहुंचने पर रियल जूस के दो पैकेट मिले। जब फेंके गए पैकेट को खोला गया तो उसमें 10 मोबाइल फोन, चार डेटा केबल और खुला तंबाकू (लगभग 75 ग्राम) बरामद किया गया।

अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध वस्तुओं को रियल जूस के दो पैकेटों में कस कर पैक किया गया था। आगे की जांच में पता चला कि पैकेट बाहर से जेल की दीवार पर फेंके गए थे। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-

इससे पहले जेल अधिकारियों ने 9 मार्च को तिहाड़ की सेंट्रल जेल संख्या-3 में एक कैदी से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, दो स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड बरामद किया था। दिल्ली में तीन जेल परिसर हैं- तिहाड़, रोहिणी और मंडोली। इन सभी में सेंट्रल जेल शामिल हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement