1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सिर्फ बांग्लादेश नहीं इन देशों के भी लोग

दिल्ली में 15 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, सिर्फ बांग्लादेश नहीं इन देशों के भी लोग

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 14, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 05:06 pm IST

दिल्ली में पुलिस ने एक अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि दो अन्य देशों के नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI/PEXELS

भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पकड़ा गए विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है।

अवैध विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा गया

दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर में अभियान के दौरान पुलिस को पता लगा कि ये विदेशी लोग बिना वैध वीजा के भारत में तय समय से ज्यादा दिनों से रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। वेरिफेकशन के बाद Foreigners Regional Registration (FRRO) ने इन सभी को अपने देश भेजने का आदेश दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था बड़ा निर्देश

दरअसल, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अमित शाह ने दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके डॉक्यूमेंट बनवाने और रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। बैठक में निर्देश दिया गया था कि  इस मामले में पूरी सख्ती के साथ काम हो क्योंकि अवैध घुसपैठियों का मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। गृह मंत्री ने अवैध घुसपैठियों चिन्हित कर डिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली: छावला में क्राइम ब्रांच के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़, दीपक हड्डी और कैलाश को लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

दिल्ली में खुल रहे 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।