1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: चाय बेचने वाले 22 साल के लड़के की हत्या, नशीली सामग्री बेचने वालों ने दिया घटना को अंजाम

दिल्ली: चाय बेचने वाले 22 साल के लड़के की हत्या, नशीली सामग्री बेचने वालों ने दिया घटना को अंजाम

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 26, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 02:39 pm IST

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चाय बेचने वाले 22 साल के लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। लड़के की पहचान नफीस के रूप में हुई है।

Delhi Murder- India TV Hindi
मृतक नफीस Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चाय बेचने वाले लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। लड़के की पहचान नफीस के रूप में हुई है और उसकी उम्र महज 22 साल थी। नफीस के परिजनों का कहना है कि हत्याकांड को पेंचकस से अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में काफी झुग्गी झोपड़ियां हैं, जहां लोग कूड़ा बेचते हैं। यहां एक चाय बेचने वाले लड़के की नशीला पदार्थ बेचने वाले कुछ लोगों ने हत्या कर दी। लड़के का नाम नफीस है और उसकी उम्र 22 साल थी।

नफीस की बहन ने बताया कि नफीस जहां पर चाय की दुकान लगा रहा था, वहीं पर एक स्मैक का खोखा था। यहां पर नशीले पदार्थ बेचे जाते थे। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नशा खरीदना और बेचना दिख रहा था। जो लोग खोखा लगा रहे थे, उन्हें नफीस पर शक हुआ तो उनकी नफीस से लड़ाई हुई और उसकी पेचकश का इस्तेमाल करके हत्या कर दी गई।

दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की सुसाइड

दिल्ली से ही एक खबर ये भी है कि दिल्ली पुलिस की एक 29 साल की महिला सब इंस्पेक्टर ने पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। महिला का नाम सविता था और वह अमन विहार थाने में तैनात थी। वह मूल रूप से झज्जर हरियाणा की रहने वाली थी लेकिन इस समय दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 में रहती थी।

उसके भाई ने उसका शव पंखे से उतारा। मामले की जांच की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इससे पहले दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में भी एक किशोरी ने घर की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर सुसाइड कर ली थी। हैरानी की बात ये है कि ये महिला प्रेग्नेंट थी। उसने अपनी बहन के घर की छत से कूदकर सुसाइड की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।