1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 7 से 8 जिंदा ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी

दिल्ली में 7 से 8 जिंदा ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 10, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 05:44 pm IST

ये ग्रेनेड मेट्रो विहार इलाके के खेतों में मिले हैं और ज्यादा पुराने नहीं हैं। हालांकि अभी तक इन ग्रेनेड्स के साथ टेरर या गैंगस्टर लिंक की बात सामने नहीं आई है। मामले की शुरुआती जांच जारी है।

Delhi- India TV Hindi
ग्रेनेड मेट्रो विहार इलाके के खेतों में मिले Image Source : FILE

नई दिल्ली: आउटर नॉर्थ दिल्ली इलाके में जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस को यहां से 7 से 8 जिंदा ग्रेनेड मिले हैं। ये ग्रेनेड कंट्री मेड हैं। इन्हें यहां किसने और किस मकसद से स्टोर किया, इस एंगल पर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इन ग्रेनेड्स के साथ टेरर या गैंगस्टर लिंक की बात सामने नहीं आई है। मामले की शुरुआती जांच जारी है।

इस मामले में कल दोपहर 1 बजे डीसीपी आउटर नॉर्थ अपने दफ्तर में पीसी करेंगे। अभी शुरुआती जांच चल रही है, इसलिए कल पीसी की जाएगी। बता दें कि ये ग्रेनेड मेट्रो विहार इलाके के खेतों में मिले हैं और ज्यादा पुराने नहीं हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के होलम्बी कलां में सोमवार को हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इनकी संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। इन्हें खेतों में छिपाकर रखा गया था। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया।

इससे पहले जनवरी 2023 में भी दिल्ली पुलिस को एक घर से हैंड ग्रेनेड मिले थे। ये मौका गणतंत्र दिवस का था, जब पुलिस को ये रिकवरी हुई थी। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। 

ये भी पढ़ें: 

हरियाणा: मस्जिद में घुसकर आधी रात को मारपीट, शांति बनाए रखने के लिए बैठी पंचायत

क्या PM मोदी के मुरीद हुए Twitter के मालिक एलन मस्क? फॉलो करना भी शुरू किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।