राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से अपराध की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ यौन शौषण की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पास के ही रहने वाले तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरा मामला?
14 मार्च को पुलिस को पीसीआर कॉल से इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उनके माता पिता और पुलिस के साथ एम्स में मेडिकल के लिए भेजा। जांच में यौन शोषण की कोशिश की बात सामने आई है। महिला पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज किया है जिसमें बच्ची ने बताया 12 और 13 मार्च को पास के ही तीन लड़के पीड़ित को एक गोदाम में ले गए थे जहां तीनो ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में जिन लड़कों पर नाबालिग बच्ची के साथ यौन शौषण का आरोप लगा है उनमें से एक की उम्र 12 साल और बाकी के दो की उम्र 13 साल है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत महल दर्ज करके जुवेनाइल जस्टिस होम में पेश करके बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है।
रोहिणी में महिला यात्री से छेड़छाड़
दूसरी ओर दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी एक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में बाइक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। PTI के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना 12 मार्च को हुई थी जब महिला ने रोहिणी से पीतमपुरा जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। महिला का आरोप है कि बाइक पर यात्रा के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान दिल्ली के बदली गांव निवासी सचिन के तौर पर की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दसवीं पास है और बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। वह साल 2011 में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक
दिल्ली में नकली NCERT किताबों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 5011 किताबें बरामद