1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल के घर पर हो रही बड़ी बैठक, AAP के संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

अरविंद केजरीवाल के घर पर हो रही बड़ी बैठक, AAP के संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 21, 2025 10:52 am IST,  Updated : Mar 21, 2025 11:57 am IST

अरविंद केजरीवाल के घर पर आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में AAP के संगठन में बड़े बदलाव को लेकर फैसला किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल करेंगे PAC की बैठक।- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल करेंगे PAC की बैठक। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी कम दिखाई पड़े हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब का दौरा किया जहां उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। हालांकि, अब शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। शुक्रवार को केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के PAC की बैठक हो रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले किए जा सकते हैं।

चुनाव हारने के बाद PAC की पहली बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये आम आदमी पार्टी की पहली PAC बैठक होने जा रही है। इस बैठक में AAP के संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव का फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को मिली हार का ठीकरा भी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर फोड़ा जा सकता है।

इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं को जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि AAP आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गोपाल राय और दुर्गेश पाठक तो वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जिम्मेदारी दे सकती है।

क्या रहा था दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम?

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में बीते महीने 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव का आयोजन हुआ था। 70 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 45.56 फीसदी वोट हासिल हुए। वहीं, भाजपा की सहयोगी जदयू को 1.06 और लोजपा (रामविलास) को 0.53 फीसदी वोट मिले। AAP ने चुनाव में 43.57 फीसदी वोट हासिल किए। इसके साथ ही करीब 27 साल के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई और करीब 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की विदाई हुई।

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली के विधायकों की नहीं सुनते अधिकारी', स्पीकर ने मुख्य सचिव से की शिकायत, AAP ने कसा तंज

'अब पेशी भी होगी, सवाल भी होंगे और न्याय भी होगा', वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को बताया घोटालों का मास्टरमाइंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।