1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'केजरीवाल घर और गाड़ी समेत सारी सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे, सुरक्षा को भी खतरा', बोले संजय सिंह

'केजरीवाल घर और गाड़ी समेत सारी सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे, सुरक्षा को भी खतरा', बोले संजय सिंह

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 18, 2024 11:26 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:01 pm IST

केजरीवाल एक हफ्ते में घर खाली करेंगे। ये जानकारी आप सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल की सुरक्षा पर भी खतरा है।

Sanjay Singh- India TV Hindi
संजय सिंह Image Source : AAP

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल घर और गाड़ी समेत सारी सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे। आप सांसद संजय सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल एक हफ्ते में घर खाली करेंगे। इस दौरान संजय ने ये भी कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा है। केजरीवाल पर कई हमले हो चुके हैं, ऐसे में दिल्ली की जनता को केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। 

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कल अपने पद से इस्तीफा दिया, इससे दिल्ली की जनता नाराज है। गुस्से में हैं कि एक ईमानदार CM ने इस्तीफा दिया। 2 साल से लगातार बीजेपी उन्हें बदनाम करने में लगी है। उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया। कोई और नेता होता तो अपने पद से चिपका रहता। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने तय किया कि वो जनता की अदालत में जाएंगे। उनसे ईमानदारी का प्रमाणपत्र लेकर आएंगे।

आम आदमी की तरह रहेंगे केजरीवाल: संजय सिंह

संजय ने कहा कि CM के तौर पर बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। अरविंद केजरीवाल को भी वो सुविधाएं मिलीं। लेकिन इस्तीफा देने के बाद कहा कि सब कुछ छोड़ देंगे। 1 सप्ताह के अंदर CM आवास छोड़ देंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल है, हमने समझाने की कोशिश की कि ये घर एक CM के तौर पर ही नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा को लेकर भी जरूरी है। लेकिन वो नहीं माने। तो अब वह आम आदमी की तरह रहेंगे।

दिल्ली में पूर्व सीएम को ना घर मिलता है और ना ही गाड़ी

बता दें कि इस्तीफा देने के बाद सीएम को मिलने वाली कोई सुविधा नहीं ली जा सकती है। दिल्ली में पूर्व सीएम को ना घर मिलता है और ना ही गाड़ी। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल सिर्फ एक विधायक रह जाएंगे और दिल्ली में विधायकों को भी ना तो घर मिलता है और ना ही गाड़ी। सिर्फ सैलरी मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।