1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: डकैती के आरोपी को थाने लेकर जा रहे ASI पर चाकू से हमला, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट

दिल्ली: डकैती के आरोपी को थाने लेकर जा रहे ASI पर चाकू से हमला, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 04, 2023 11:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 06:32 am IST

दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक एएसआई पर चाकू से हमला हुआ है। हमलवार डकैती का आरोपी है और जिस समय एएसआई उसे मायापुरी थाने ले जा रहे थे, उसी वक्त उसने हमला किया।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों को अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। ताजी घटना इसी बात की ओर इशारा करती है। दिल्ली के मायापुरी इलाके में शंभू दयाल नाम के एक ASI पर डकैती के आरोपी ने चाकू से हमला किया है। ASI शंभू दयाल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये घटना उस वक्त हुई, जब एएसआई शंभू दयाल आरोपी अनीश को डकैती के मामले में मायापुरी थाने ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार शाम चार बजे की है। एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति का फोन एक बदमाश ने झपट लिया है। ASI शंभू दयाल ने इस केस को अपने हाथ में लिया और महिला द्वारा बताई गई जगह पर पहुंच गए। इसी दौरान शंभू को वो शख्स नजर आया, जिस पर ये आरोप लगे थे। शंभू उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे, लेकिन तभी उसने हमला कर दिया। आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने एएसआई पर एक के बाद एक कई वार किए। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटें आईं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।