1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Updated : Apr 30, 2025 07:06 am IST

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। 5 फरवरी को दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि युवा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

EC- India TV Hindi
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच आज का दिन सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 

 

 

Delhi Assembly election 2025 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 2:46 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 

     

  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली में कितने पुरुष और महिला मतदाता?

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।

    दिल्ली में कुल वोटर- 1.55 करोड़
    कुल पुरुष वोटर- 83.89 लाख 
    कुल महिला वोटर- 71.74 लाख
    पोलिंग स्टेशन- 13 हजार 3 3 पोलिंग स्टेशन

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है: राजीव कुमार

    राजीव कुमार ने कहा कि गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है। 

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    6 बजे ही पूरा वोटिंग परसेंटेज कैसे आ सकता है?: राजीव

    राजीव कुमार ने कहा कि 6 बजे ही पूरा वोटिंग परसेंटेज कैसे आ सकता है?

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    EVM पूरी तरह फुल प्रूफ: राजीव कुमार

    राजीव कुमार ने कहा कि EVM पूरी तरह फुल प्रूफ है। 

     

  • 2:23 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि EVM हैक नहीं हो सकता: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

    राजीव कुमार ने कहा कि किसको कितने वोट पड़े, ये जानकारी पोलिंग एजेंट को होती है। सबके पोलिंग एजेंट पोलिंग स्टेशन के अंदर रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि EVM हैक नहीं हो सकता। ईसी ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट पड़ ही नहीं सकते।

     

  • 2:21 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं, फिर भी आरोप लगते हैं: राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि EVM की बैटरी को सबके सामने सील करते हैं। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं। चुनाव आते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।

     

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं: राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाया जाता। वोटर लिस्ट को लेकर सभी दलों को जानकारी दी जाती है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं। 

     

  • 2:17 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी: राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता जागरूक है। 15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी रही हैं। यही बताता है कि भारतीय चुनावी प्रक्रिया कितनी साफ और डीप रूटेड है।

     

  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    चुनावी प्रक्रिया को लेकर वोटर जागरुक: राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरुक हैं। उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी। 

     

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वोटर लिस्ट, ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाई गईं: राजीव कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर अफवाहें फैलाई गईं। बिना आधार के कई आरोप लगाए गए। EVM को लेकर भी अफवाह फैलाई गई। 

     

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी को नए साल की बधाई दी

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सभी को नए साल की बधाई। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि इसी तरह से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाते रहें। बहुत सुंदर बगिया है, इसे अपने वोट से सजाते रहें।

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच चुके हैं। 

  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    एक ही चरण में हो सकता है दिल्ली का चुनाव

    दिल्ली का चुनाव एक ही चरण में हो सकता है। 

  • 1:31 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    चुनाव तारीख पर 4 बजे अरविंद केजरीवाल PC करेंगे

    चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली के चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल 4 बजे PC करेंगे। 

     

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दोपहर 2 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    आज दोपहर 2 बजे  चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें दिल्ली के चुनावों की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा ऐलान

    आज का दिन सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम होने वाला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज ऐलान किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।