1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: विधानसभा चुनाव में कितने लोग डाल सकेंगे वोट? जानें महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या

दिल्ली: विधानसभा चुनाव में कितने लोग डाल सकेंगे वोट? जानें महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 06, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 02:49 pm IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में दिल्ली में कितने लोग वोट डाल सकेंगे, महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या कितनी है? इस बात की जानकारी सामने आ गई है।

Delhi assembly election 2025 - India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समय अब पास आ रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं। इस बीच इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि दिल्ली में मतदाताओं यानी वोटर्स की कुल संख्या कितनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 55 लाख लोग मतदान के लिए पात्र होंगे।

महिला और पुरुष वोटर्स कितने?

सूत्रों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता वोटिंग के लिए पात्र हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।

कब होंगे चुनाव?

दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में   आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

राजनीतिक दलों ने की उम्मीदवारों की घोषणा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस रेस में दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस ने अब तक तीन लिस्ट जारी किए हैं और अपने 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। तो वहीं भाजपा ने भी बीते शनिवार को अपने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

ये भी पढे़ं- "नई दिल्ली में 10% नए वोट जोड़े जा रहे", आतिशी ने बीजेपी पर वोट घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली: इंडिया गेट का नाम बदलकर 'भारत माता द्वार' करने की मांग, BJP नेता जमाल सिद्दीकी ने PM मोदी को लिखा लेटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।