1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

 Published : Nov 21, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 05:43 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किस नेता को कहां से मिला है टिकट।

आम आदमी पार्टी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान।- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान। Image Source : PTI

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी की PAC की आज अहम बैठक हुई जिसमें चर्चा के बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भी टिकट दिया है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर आप के साथ जुड़ने वाले अनिल झा का भी नाम है।

11 उम्मीदवारों के नाम सामने आए

  • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
  • किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
  • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
  • बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
  • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
  • करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
  • मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

दूसरे दलों से आए इन नेताओं को टिकट

आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उनमेंं ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। बीबी त्यागी ने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। जुबेर चौधरी ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। वीर सिंह धिंगान ने भी एक हफ्ते पहले  कांग्रेस छोड़ के आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सोमेश शौकीन भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

कब होंगे चुनाव?

दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में   आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़ें- फिर गरमाया 'शीश महल' का मुद्दा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस की होगी कुर्की, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया आदेश, जानें मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।