1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CHUNAV MANCH: 'केजरीवाल असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं', गजेंद्र सिंह शेखावत ने AAP पर बोला हमला

CHUNAV MANCH: 'केजरीवाल असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं', गजेंद्र सिंह शेखावत ने AAP पर बोला हमला

 Published : Jan 25, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 11:46 pm IST

इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम 'चुनाव मंच' में केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत किया। इंडिया टीवी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 

केजरीवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। दिल्ली सरकार को झूठ बोलने में महारथ हासिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबों के बारे में नहीं सोचा। छह महीने में इंडिया गठबंधन तितर-बितर होगा। 

 यमुना की सफाई करने का वादा

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यमुना की सफाई पीएम मोदी का विजन है। यमुना की तरह 10 साल पर गंगा पर सवाल उठते थे। गंगा की सफाई हुई है। कुंभ में लाखों लोग इसके गवाह हैं। मैं कहता हूं यमुना साफ करेंगे और उसमें डुबकी भी लगाएंगे। जो बीजेपी कहती है उसे करती है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अगले 5 साल में यमुना साफ हो जाएगी। 

 प्रदूषण और पेयजल को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

केजरीवाल की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के रवैया का भगवान ही मालिक है। यमुना किनारे पर अनाधिकृत कॉलोनियों को बसाया गया। दिल्ली को आम आदमी पार्टी की सरकार ने टैंकर माफिया के हवाले कर दिया गया। प्रदूषण पर दिल्ली सरकार नाकाम है। दिल्ली की जनता केजरीवाल को समझ गई है। इसलिए अब बीजेपी को मौका मिलने जा रहा है। 

सीएम पद के उम्मीदवार पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पास सीएम पद के चेहरे की कमी नहीं है। बीजेपी को सीएम फेस की आवश्यकता नहीं। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की जनता को सीएम फेस पर सरप्राइज फैक्टर मिलेगा। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय में सनातन याद आता है। अब सनातन विरोधियों के दिन लद गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन पूरा नहीं किया गया। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।