1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2022 03:23 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 03:23 pm IST

राम निवास गोयल ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह भी किया है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित हुए थे लेकिन वह ठीक हो गए हैं।

delhi assembly speaker- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, खुद को घर में किया आइसोलेट Image Source : PTI

Highlights

  • राम निवास गोयल ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का किया आग्रह
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित हुए थे लेकिन वह ठीक हो गए हैं

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इस बीच दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह भी किया है।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हल्के लक्षण हैं, मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उन सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अपनी जांच करालें। कृपया सावधानी बरतें। हालांकि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संक्रमित हुए थे लेकिन वह ठीक हो गए हैं।

दरअसल दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 21,259 नए मामले सामने आए, इसके साथ संक्रमण के कारण 23 नई मौतों को दर्ज भी की गईं। राज्य में पॉजिटिव दर बढ़कर 25.65 प्रतिशत हो गई है।

वहीं, कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर 74881 हैं, इनमें से होम आइसोलेशन में 50796 मरीज, कोविड केयर सेंटर में 627 मरीज, कोविड हेल्थ सेंटर में 38 मरीज और राजधानी के कई अस्पतालों में 2161 मरीज भर्ती हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।