1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के आया नगर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रेनर विजय कुमार को मारीं 4 गोलियां, मौके पर मौत

दिल्ली के आया नगर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रेनर विजय कुमार को मारीं 4 गोलियां, मौके पर मौत

 Reported By: Bhaskar Mishra,  Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Sep 14, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 08:38 pm IST

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। ये पूरी घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। मृतक विजय के चाचा ने बताया कि हमलावर 2 बाइक पर सवार होकर आये थे कुल 4 लोग थे।

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की सरेआम हत्या- India TV Hindi
दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की सरेआम हत्या Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली के आया नगर इलाके में आज सुबह सरेआम एक 30 वर्षीय जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 12 राउंड से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसमें से 4 गोलियां विजय को लगीं। दो गोलियां सीधे सिर में लगने के कारण विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है जब विजय जिम के अंदर अपने ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन की तैयारी कर रहा था।'द परफेक्ट जिम' में विजय कुमार ट्रेनर था, उसके बाहर ही विजय की हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय को बच्चे से बुलावाकर की अंधाधुंध फायरिंग

मृतक के परिजनों के मुताबिक, विजय सुबह 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विजय को किसी ने गोली मार दी। मृतक विजय के चाचा ने बताया कि हमलावर 2 बाइक पर सवार होकर आये थे कुल 4 लोग थे। हमलावरों ने किसी बच्चे को बोलकर विजय को जिम से बाहर बुलाया और विजय पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। विजय को 4 गोली लगी थी 2 गोली तो विजय के सिर में लगी थी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिम के दोनों तरफ लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात की फुटेज कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

2 साल पुरानी हत्या से जुड़े तार, परिवार का गंभीर आरोप

परिजनों ने इलाके के ही रामवीर नाम के व्यक्ति पर हत्या की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है। मृतक विजय के बड़े भाई आए चाचा ने बताया कि 2 साल पहले रामवीर के बेटे की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में विजय का छोटा भाई भी जेल में है। रामवीर को लगता है कि इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या की थी। जबकि रामवीर के बेटे की हत्या का जो आरोपी है वो विजय के छोटे भाई अजय का दोस्त है इसलिए उसे भी इस मामले में जेल भेज दिया गया। रामवीर को शक था कि इस रंजिश के पीछे विजय का परिवार भी शामिल है।

मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि की कुछ दिनों पहले रामवीर की पत्नी ने धमकी दी थी। आज मेरे भाई की हत्या कर दी गई। भाई ने आशंका जताई कि आरोपी अगले 6 महीनों में परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बना सकते हैं। वहीं विजय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि विजय की किसी से सीधी दुश्मनी नहीं थी और वे रोज की तरह 10 बजे उनके घर लौटने का इंतजार कर रही थीं। तभी किसी ने बताया कि विजय को गोली मार दी गई। परिवार वालों कि मांग है कि इस मामले में रामवीर के ऊपर भी हत्या का केस दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, बुरी तरह से घायल हुए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।