1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की CM चुने जाने पर रेखा गुप्ता का पहला बयान, बोलीं- मुझपर विश्वास जताने के लिए...

दिल्ली की CM चुने जाने पर रेखा गुप्ता का पहला बयान, बोलीं- मुझपर विश्वास जताने के लिए...

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 19, 2025 08:29 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 09:53 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई CM के तौर पर चुना है। सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता का पहला बयान भी सामने आ गया है।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री।- India TV Hindi
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री। Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आखिरकार बुधवार को कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता का नाम दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया है। वह दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री होंगी। इसके साथ ही वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी बनेंगी। सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता का पहला बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल को धन्यवाद दिया है। रेखा गुप्ता ने आगे कहा- "भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का मुझपर विश्वास जताने के लिए हार्दिक आभार। मैं अपने दायित्व का निर्वहन दिल्ली के विकास हेतु करने को तैयार हूं।"

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

दिल्ली की चौथी महिली सीएम होंगी रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वहीं, वह केंद्रशासित प्रदेश की 9वीं मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता रविवार गुरुवार 20 फरवरी की तारीख को सीएम पद की शपथ लेंगी। बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।'

ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रवेश वर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, जानें क्या कहा


रेखा गुप्ता को CM पद के लिए चुने जाने पर केजरीवाल और आतिशी क्या बोले? पढ़ें पहला बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।