1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली धमाके की आंखों देखी, "कान सुन्न पड़ गए, 5 मिनट तक कुछ भी महसूस नहीं हुआ, जले हुए लोग भाग रहे थे"

दिल्ली धमाके की आंखों देखी, "कान सुन्न पड़ गए, 5 मिनट तक कुछ भी महसूस नहीं हुआ, जले हुए लोग भाग रहे थे"

 Published : Nov 10, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 09:02 pm IST

यह भयावह घटना उन चश्मदीदों की आंखों और दिल में दर्ज है, जो मौके पर मौजूद थे। घटना के चश्मदीद राजभर पांडे ने बताया कि उनके घर काफी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की खिड़कियां हिल गई।

delhi red fort blast- India TV Hindi
चश्मदीद ने बताया धमाके के बाद कैसा था मंजर। Image Source : X-ANI

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मची हुई है। धमाके के बाद आसपास खड़ी तीन और गाड़ियों में आग लग गई। विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए है। लाल किले के पास ब्लास्ट की घटना में कई लोगों की जान जोखिम में आ गई। फिलहाल पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट डिक्लेयर कर दिया गया है। 

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

धमाका शाम करीब पौने 7 बजे हुआ। ये वो समय होता है, जब मेट्रो स्टेशन और लालकिले के पास भी काफी भीड़ होती है। इस बात ने भी टेरर एंगल की थ्योरी को मज़बूत किया है, क्योंकि धमाका उस वक्त हुआ, जब यहां भीड़ होती है। धमाका 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ और पुलिस को इसकी कॉल करीब 6 बजकर 55 मिनट पर आई। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो धमाके की जगह आग की लपटें ही लपटें दिख रही थी। पुलिस ने तुरंत घायलों को पास के ही LNJP हॉस्पिटल पहुंचाया। अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस आंकड़े के और ज़्यादा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि जो 24 लोग घायल हुए हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

delhi car blast
Image Source : PTIलाल किले के पास एक कार में धमाका।

चश्मदीदों ने बताया, कैसा था डरावना मंजर

विस्फोट की गूंज और दहशत वहां मौजूद लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है। यह भयावह घटना उन चश्मदीदों की आंखों और दिल में दर्ज है, जो मौके पर मौजूद थे। घटना के चश्मदीद राजभर पांडे ने बताया कि उनके घर काफी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की खिड़कियां हिल गई। बाहर आकर देखा तो आग की लपटें दिखाई दी। 

मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया, ''जब हमने सड़क पर किसी का फेफड़ा तो किसी का हाथ पड़ा हुआ देखा तो हम बिल्कुल हैरान रह गए। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।''

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, मैं कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैंने जिंदगी में कभी इतनी तेज आवाज नहीं सुनी। धमाके के बाद मैं तीन बार गिरा हूं। जैसे धरती फट रही हो। ऐसा लग रहा है जैसे मौत के मुंह से निकलकर आए हैं। 

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़ सुनाई दी। विस्फोट से आसपास की दुकानों के शीशे टूटे और गाड़ियों के परखच्चे उड़ा गए। अफरा-तफरी मचने से लोग दहशत में आ गए। उन्होंने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है।  

धमाके के बाद चांदनी चौक मार्केट को बंद करा दिया गया है। पूरी दिल्ली को हाईअलर्ट पर रखा गया है और NCR के जिलों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। NIA की टीम भी मौके पर मौजूद है। धमाके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होम मिनिस्टर अमित शाह से बात की। अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से इस पर अपडेट लिया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।