1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जश्न-ए-आजादी से पहले दिल्ली की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

जश्न-ए-आजादी से पहले दिल्ली की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 14, 2024 11:59 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 11:59 pm IST

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आस-पास के इलाकों में भी पुलिस की तैनाती की गई है।

दिल्ली में सुरक्षा सख्त- India TV Hindi
दिल्ली में सुरक्षा सख्त Image Source : PTI

पूरा देश गुरुवार को जश्न-ए-आजादी मनाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर साल की तरह इस साल भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। एंटी टेररिस्ट अरेंजमेंट और ट्रैफिक अरेंजमेंट किया जा रहा है, ताकि लोग लाल किले पर आराम से मुख्य समारोह का आनंद ले सकें।

पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती 

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात इस पर नजर रखी जाएगी। आस-पास के इलाकों में भी पुलिस की तैनाती की गई है। हर साल की भांति इस बार भी दिल्ली की सीमाओं की नाकेबंदी की गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

लोगों को यही सलाह है कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी पर सभी ध्यान बनाए रखें। घर से निकलकर सामान्य रूप से लाल किला घूमने वालों के लिए रास्ता बंद होगा। जो लोग लाल किले पर होने वाले समारोह में भाग लेने आएंगे, उन्हीं को आने की अनुमति होगी। वे पास दिखाकर आ सकते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है। उन्होंने सलाह दी कि 15 अगस्त के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो से सफर करें। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, एक बार जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

जब जश्न-ए-आजादी में डूबा था देश, तब हुई थी ये दर्दनाक घटना, इस तबाही में मारे गए थे हजारों लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।