1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली के भजनपुरा में खुले नाले में गिरकर लड़के की मौत, बापा नगर में मकान गिरा, कई के फंसे होने की आशंका

VIDEO: दिल्ली के भजनपुरा में खुले नाले में गिरकर लड़के की मौत, बापा नगर में मकान गिरा, कई के फंसे होने की आशंका

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 18, 2024 10:24 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:37 pm IST

दिल्ली के भजनपुरा में खुले नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई और इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के का संतुलन दीवार पर बैठे-बैठे बिगड़ गया।

Bhajanpura- India TV Hindi
भजनपुरा में नाले में गिरा शख्स। बापा नगर में गिरा मकान Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा में एक 32 साल के युवक की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक को नाले में गिरते हुए देखा जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद रविवार सुबह घर लौटते समय वह नाले की दीवार पर बैठा था। अचानक बैठे-बैठे उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में जा गिरा। युवक की पहचान हरीश बैंसला के रूप में हुई है।

दिल्ली के बापा नगर में मकान गिरा, कई के फंसे होने की आशंका

दिल्ली से एक और खबर सामने आई है कि बापा नगर में एक मकान गिर गया है। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामला करोल बाग इलाके से जुड़ा है। पता 16/134, बापा नगर, प्रशाद नगर, दिल्ली के रूप में मिला है। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया है और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

इससे पहले दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार गिर गई थी, जिसमें वहां रह रहे कुछ लोग मलबे में दब गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया था कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।