1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट': केजरीवाल सरकार डेंगू के खिलाफ अभियान को करेगी और तेज

'10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट': केजरीवाल सरकार डेंगू के खिलाफ अभियान को करेगी और तेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 07:29 pm IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से हम डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सफल होंगे और अपने परिवार और पूरे दिल्ली के निवासियों को डेंगू से बचाएंगे।

Delhi CM Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की तरफ से डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' महा अभियान में दिल्ली के बच्चों की भारी भागीदारी के बाद अब यह अपने छठे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है। इस अभियान द्वारा दिल्ली में रहने वाले सभी परिवारों को डेंगू को हराने के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित जाएगा, ताकि वे हर रविवार को समय निकाल कर 10 मिनट तक अपने घरों का निरीक्षण करें और एकत्र साफ पानी को बदल दें। सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी परिवारों को '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से हम डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सफल होंगे और अपने परिवार और पूरे दिल्ली के निवासियों को डेंगू से बचाएंगे। पिछले हफ्ते सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'डेंगू के खिलाफ दिल्लीवासियों का महा अभियान जारी है। आज पांचवें रविवार को मैंने फिर से अपने घर पर रूके हुए साफ पानी को बदला और डेंगू के मच्छर पैदा होने की संभावना को खत्म किया। मैं सभी दिल्ली वासियों से अनुरोध करता हूं कि आप भी हर रविवार को '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार' महा अभियान का हिस्सा जरूर बनें।'

डेंगू हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर ले सकते हैं मदद

इस वर्ष, दिल्ली सरकार ने डेंगू के संबंध लोगों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन- 011-23300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन- 8595920530 शुरू की है। 

हर रविवार को '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान के तहत आपको करना है ये काम 

  1. घर में एकत्रित साफ जमा पानी को बदलें।
  2. डेंगू का मच्छर जमा साफ पानी में पनपता है, इसलिए लोगों को गमलों, कूलर, एसी, टायर, फूल दान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते बदलना चाहिए।
  3. जमा पानी में तेल या पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें।
  4. पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढक कर रखें। 
  5. अपने घर की जांच करने के बाद आप अपने 10 दोस्तोंध्रिश्तेदारों को फोन कर जागरूक करें। सभी के सहयोग से शहर से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।