1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की मांगी मदद

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की मांगी मदद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2021 04:31 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 04:31 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 में से कम से कम 7,000 बेड कोरोना मरीज़ों के लिए रिज़र्व करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराने की अपील की।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की मांगी मदद- India TV Hindi
केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की मांगी मदद Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को ‘‘काफी गंभीर’’ बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोना वायरस मरीजों के लिए बिस्तर और ऑक्सीजन की मदद मांगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 में से कम से कम 7,000 बेड कोरोना मरीज़ों के लिए रिज़र्व करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराने की अपील की।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बिस्तरों में कम से कम 7,000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित करने और ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

केजरीवाल ने पत्र में लिखा है, ‘‘दिल्ली में कोविड की स्थिति बहुत गंभीर है। बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी है। मैं दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बिस्तरों में कम से कम 7,000 बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने तथा तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का अनुरोध करता हूं।’’

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
Image Source : TWITTERकेजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने स्तर से सभी प्रयास कर रहे हैं। आपकी मदद की जरूरत है।’’ केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की पुष्टि दर महज 24 घंटे में 24 प्रतिशत से बढ़ कर 30 प्रतिशत हो जाने का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण का तेजी से प्रसार होने के चलते शहर के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों और ऑक्सीजन की तेजी से कमी पड़ते जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।