1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'AAP की सरकार ने हर चीज में घोटाले किए, जो दीमक लगे थे हम उनपर पेस्टीसाइड छिड़क रहे', विधानसभा में बोलीं CM रेखा गुप्ता

'AAP की सरकार ने हर चीज में घोटाले किए, जो दीमक लगे थे हम उनपर पेस्टीसाइड छिड़क रहे', विधानसभा में बोलीं CM रेखा गुप्ता

 Reported By: Bhasker Mishra Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 11, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 07:26 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को AAP पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि AAP जब दिल्ली की सत्ता में थी तो उसने हर चीज में घोटाले किए। सीएम रेखा ने कहा कि जो दीमक लगे थे हम उनपर पेस्टीसाइड छिड़क रहे हैं।

delhi cm rekha gupta attacks aap on CAG report- India TV Hindi
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता। Image Source : X (@GUPTA_REKHA)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा ने मंगलवार को विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर बयान जारी किया है। सदन में CM रेखा गुप्ता ने कहा कि डेढ़ साल के अंदर उनकी सरकार ने 19 CAG रिपोर्ट पेश किए हैं। जिन्हें बहुत पहले पेश कर दिया जाना चाहिए था। CAG रिपोर्ट ने पिछली सरकार के बखिये खोलकर रख दिए। पिछली सरकार ने हर चीज में घोटाले किए। 2024- 25 में 80 हज़ार करोड़ का बजट था, लेकिन सिर्फ 61 हज़ार करोड़ खर्च किए। ये सिर्फ घोटाले करते थे।

हम दीमक पर हम पेस्टीसाइड छिड़क रहे- रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- "दिल्ली की 32 स्कीम ऐसी थी जिसकी घोषणा तो हुई लेकिन एक पैसा खर्च नहीं किया गया। जैसे- मेट्रो को पैसे नहीं दिए, आयुष्मान योजना के पैसे आये चले गए, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पैसे वापस चले गए, स्कूल ऑफ स्पेशलाइज एजुकेशन का पैसा वापस चला गया। पिछली सरकार के दौरान GST का रिफंड नहीं करते थे। इनकी सरकार में जो दीमक लगे हुए थे उनपर हम पेस्टीसाइड छिड़क रहे हैं।"

फ्री बिजली सब्सिडी के नाम पर भी घोटाला- रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि "AAP की पिछली सरकार द्वारा फ्री बिजली सब्सिडी के नाम पर भी घोटाला किया गया। लोगों के घरों से बिजली की रीडिंग ही नहीं लेते थे। तो सब्सिडी कैसे देते थे। रेगुलेटरी एसेट्स बढ़कर 38000 करोड़ कर दिया। लेकिन जब तक हमारी सरकार है, जनता पर बोझ नहीं पड़ने देंगे।इनकी सरकार में अधिकारियों के मुंह खून लग गए थे। जिस स्वास्थ्य घोटाले की बात करते हैं उसमें हमने 40 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। आज भी इनमें से कई जेल में हैं। इनकी सरकार में 4 हॉस्पिटल में एक MS हुआ करते थे, हमे सभी हॉस्पिटल के लिये अलग MS लगाया।  बहुत जल्द हम E कैबिनेट लाने जा रहे हैं। हमारी कैबिनेट भी डिजिटल हो जाएगा।"

विधानसभा में AAP का हंगामा

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था। ऐसा ही हंगामा मंगलवार को भी देखने को मिला। AAP ने आरोप लगाया है कि राशन के चावल को FCI से खरीदकर उसे बाहर मार्केट में ऊंचे दाम पर बेच दिया गया है जिसमें 22000 करोड़ का घोटाला हुआ।  इसी विषय पर चर्चा की मांग करते हुए आप विधायकों ने सदन में हंगामा किया, जिसके बाद आप विधायक संजीव झा, जरनैल सिंह समेत 5 विधायकों मार्शल आउट किया गया। लंच के बाद यानी 2 बजे के बाद आप विधायक कुलदीप कुमार ने फिर से एकबार राशन मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के व्हेल में चावल उछाले। इसके बाद कुलदीप कुमार को मार्शल आउट किया गया।

सरकार ने न चावल खरीदा, न बेचा- मनजिंदर सिरसा

कथित राशन घोटाले पर मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सदन में कहा- "हमारे अधिकारियों पर जिस तरह से कुछ फेंका गया (AAP MLAs चावल लेकर विधानसभा में आए थे) यह विधानसभा की अवहेलना है। हमारी सरकार ने न कोई चावल खरीदा, न कोई चावल बेचा। हमारे पास एक कंपनी की रिप्रेजेंटेशन आई थी, (जिसने चावल की खरीद की) तो मैंने केवल एक लाइन लिखा था कि इसे कंसीडर करें। न हमने खरीदा है, न हमने पैसे दिए हैं, न हमारा कोई कोटा है। ये सिर्फ इसलिए तीन दिन से इसका शोर मचा रहे हैं, ताकि महिलाओं को मिलने वाले पैसे पर कोई चर्चा न हो। मैं उन्हें कोर्ट तक लेकर जाऊंगा। डिफेमेशन फाइल करूंगा।"

ये भी पढ़ें- दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, AAP और BJP विधायकों के बीच तीखी बहस, संजीव झा समेत 3 MLA मार्शल आउट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।